सिद्धार्थनगर में सेवा संकल्प अभियान और आयुर्वेद दिवस पर योग सत्र का भव्य शुभारंभ

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →

सिद्धार्थनगर 23 सितम्बर 2026/आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज सेवा संकल्प अभियान एवं अयुर्वेद दिवस के अन्तर्गत ध्यान एवं योग सत्र का विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा महन्त अवैद्यनाथ बहुद्देशीय हाल नगर पालिका परिषद, सिद्धार्थनगर में द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से योग किया गया। इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने सभी का स्वगत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर 01 माह तक सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम चल रही है। इसी क्रम में आज सेवा संकल्प अभियान एवं अयुर्वेद दिवस के अन्तर्गत ध्यान एवं योग सत्र आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री जी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व को योग करने के लिए प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन की सराहना की गयी। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने सेवा संकल्प अभियान एवं अयुर्वेद दिवस के अन्तर्गत ध्यान एवं योग सत्र आयोजन अवसर पर कहा कि दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा उ0प्र0 द्वारा उ0प्र0 को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है। जनपद विद्यालयों में रंगोली एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्म दिन सेवा संकल्प अभियान के रूप में पूरे जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा जनप्रतिनिधिगण एवं उपस्थित अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके पश्चात जनप्रतिनिधिगण द्वारा तहसील नौगढ़ परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० मीनू सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। जनपद मुख्यालय के साथ ही जनपद के समस्त तहसीलों एवं विकास खंडों में विस्तृत कार्यशालाओं एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन एवं औषधीय पौधों का रोपड़ किया गया। नौगढ़ ब्लॉक माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन डा० लक्ष्मण प्रसाद एवं डा० राजेश अग्रहरि के नेतृत्व में हुआ। तहसील व विकास खंड स्तरः उस्का (डा० प्रियंका पटेल),लोटन (डा० प्रमोद कुमार गिरि), बर्डपुर (डा० मोनिका सिंह), जोगिया (डा० कृष्णा साहनी), शोहरतगढ़ (डा० विशाल दीक्षित, डा० नितीश कुमार गुप्ता), बढ़नी (डा० अजय कुमार प्रजापति), इटवा (डा० अमित कुमार सिंह), खुनियांव ( राकेश चौधरी,डा० प्रभाकर पाण्डेय), भनवापुर (डा० बृजेश कुमार सिंह), डुमरियागंज (डा० ममता), बांसी (डा० नीरज त्रिपाठी), मिठवल (डा० अशोक कुमार गौतम) तथा खेसरहा ( विनोद कुमार पाण्डेय, डा० मोनू कुमार, शमशाद अहमद) के प्रभार में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्तर पर कार्यशालाएं एवं शिविर आयोजित कर आम जनमानस का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क औषधियां वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को इंटीग्रेटिव हेल्थकेयर, जन-आरोग्य, दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग तथा प्राकृतिक जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग के समस्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।