सिद्धार्थनगर में 27 सितंबर को पहुंचेगी शौर्य जागरण यात्रा तैयारियां तेज
भारत नेपाल बार्डर पर चल रही हिन्दू गतिविधियों के तहत यूपी के पडरौना जिले से शौर्य जागरण यात्रा 25 सितंबे से शुरू होकर महराजगंज और नौतनवा होते हुए सिद्धार्थनगर जिले में 27 सितंबर को पहुंच रही । बजरंग दल के संयोजक अजय प्रताप ने बताया कि इसका उद्देश्य बार्डर क्षेत्र अंतर्गत गांवों में निवास कर रहे गरीब तबके को लोगों को जागरूक करना है जो दबाव व बहलाने फुसलाने पर लव जिहाद , लैंड जिहाद जैसे गतिविधियों का शिकार होते है। वही यात्रा प्रमुख बनते सुनील त्रिपाठी ने बताया कि इस शुरू यात्रा का स्वागत महराजगंज और सिद्धार्थनगर के सरहद पर की जाएगी जो अलीगढ़वा, ककरहवा, ठोठरी आदि क्षेत्रों में बड़ी सभाएं फिर शोहरतगढ़ में विश्राम व अगले दिन बड़ी सभा के साथ बढनी में समापन होगा