गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के लाखों मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात मिली है। एम्स गोरखपुर में शनिवार को आधुनिक रोबोटिक सर्जरी यूनिट का लोकार्पण किया गया। अब कैंसर, यूरोलॉजी और कार्डियक संबंधी अत्यंत जटिल ऑपरेशन न्यूनतम रक्तस्राव और बिना बड़े चीरे के संभव होंगे।

निदेशक के अनुसार यह तकनीक मरीजों के अस्पताल में रुकने के समय को घटाकर आधा कर देगी और ठीक होने की गति तेज होगी। आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को भी इसका लाभ रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →