सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के तराई अंचल सिद्धार्थनगर का विशिष्ट जीआई टैग प्राप्त काला नमक चावल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुगंध बिखेर रहा है। कृषि विपणन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में दुबई, सिंगापुर और यूरोपीय देशों को होने वाले निर्यात में 35 प्रतिशत का रिकॉर्ड उछाल देखा गया है।

ज़िलाधिकारी ने स्थानीय एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठनों) के साथ बैठक कर पैकेजिंग और जैविक प्रमाणीकरण को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। इससे जनपद के 15,000 से अधिक छोटे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

प्रायोजित संदेशविज्ञापन
प्रायोजित संदेश
प्रायोजित संदेश
डिजिटल भारत अभियान • तकनीक से बदलता देश →